Controversial statement of MLA Nand Kishore Gurjar in Ghaziabad: Controversy over e-rickshaw issue-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गाजियाबाद में विधायक नंद किशोर गुर्जर का विवादित बयान : ई-रिक्शा के मुद्दे पर विवाद का मामला

khaskhabar.com: बुधवार, 11 सितम्बर 2024 2:54 PM (IST)
गाजियाबाद में विधायक नंद किशोर गुर्जर का विवादित बयान : ई-रिक्शा के मुद्दे पर विवाद का मामला
गाजियाबाद। गाजियाबाद की लोनी विधानसभा से बीजेपी विधायक नंद किशोर गुर्जर ने एक बार फिर अपनी तीखी टिप्पणी से चर्चा में आ गए हैं। उन्होंने ई-रिक्शा वाले मामले में बयान देते हुए कहा है कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं, तो वे 1857 की क्रांति के सिपाही की तरह पुलिस कमिश्नरेट सिस्टम को बंद करने के लिए कदम उठाएंगे और इसके ऑफिस में ताला लगाने का काम करेंगे। उनका कहना है कि पुलिस कमिश्नरेट सिस्टम की अब कोई आवश्यकता नहीं है और वे हर गरीब के साथ हैं। गौरतलब है कि गाजियाबाद के कमिश्नर ने शहर के अंदर दो रूटों पर ई-रिक्शा का संचालन बंद कर दिया था। इसके विरोध में ई-रिक्शा चालकों ने ज्ञापन सौंपा और शहर के विभिन्न स्थानों पर जाम भी लगाया। पुलिस ने इस पर एफआईआर दर्ज की और कई ई-रिक्शा को सीज कर दिया। विधायक नंद किशोर गुर्जर का कहना है कि इस मुद्दे का असर उपचुनाव में जरूर देखने को मिलेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement