Advertisement
प्रदूषण पर नियंत्रण राज्य सरकार की प्राथमिकता में शामिल : बराला

आज की बैठक में हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से सम्बंधित चीफ इन्वायरमेंटल इंजीनियर तथा चीफ साइंटिफिक ऑफिसर के पदों के नियमों में संशोधन बारे चर्चा की गई। इस एजेंडा पर हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन की अध्यक्षता में मुख्य सचिव संजीव कौशल , पर्यावरण ,वन एवं वन्यजीव विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव विनीत गर्ग , ब्यूरो के सदस्य सचिव प्रदीप डागर व सोफ़िया दहिया समेत अन्य अधिकारियों ने सहमति दी।
हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन सुभाष बराला ने बैठक के बाद जानकारी दी कि प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए जहाँ उद्योगों को उनके केमिकल के निस्तारण के निर्देश दिए गए हैं वहीं ईंट भट्ठों के संचालन तथा पराली एवं अन्य अवशेषों को जलाने से संबंधित नियम बनाए गए हैं। प्रदूषण के स्रोतों की पहचान करके प्रदूषण को कम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश की जनता को भी पर्यावरण संरक्षण के लाभ तथा प्रदूषण से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक किया जा रहा है। कूड़े एवं अन्य वेस्टेज के निस्तारण के लिए ट्रीटमेंट प्लांट लगाए जा रहे हैं ताकि प्रदूषण को कम किया जा सके और लोगों को खाने -पीने के सामान के अलावा शुद्ध हवा मिल सके।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


