Advertisement
निरंतर निगरानी और समीक्षा से ही मिलेंगे ठोस परिणाम : जिला कलेक्टर

बैठक में न्यायालयों में लंबित अवमानना प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के लिए प्रत्येक विभाग को विशेष रूप से सतर्क रहने के निर्देश दिए गए। मुख्यमंत्री प्रकोष्ठ, वीआईपी निर्देश, लोकायुक्त तथा मानवाधिकार आयोग से प्राप्त प्रकरणों पर भी विभागीय स्तर पर शीघ्र व प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए गए।
अग्रवाल ने स्पष्ट किया कि “कार्यप्रणाली की नियमित समीक्षा और परिणामों की सतत निगरानी से ही प्रशासनिक दक्षता एवं जनसंतोष सुनिश्चित हो सकता है।” उन्होंने अधिकारियों से अपेक्षा जताई कि वे अपनी कार्यशैली में उत्तरदायित्व और संवेदनशीलता बनाए रखें।
बैठक में ज़िला कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने नशीले पदार्थों की तस्करी, ई-सिगरेट की अवैध बिक्री, गांजा व अफीम की गैरकानूनी खेती, तथा साइकोट्रोपिक दवाओं की अवैध खपत पर सख्ती से रोक लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने भांग के वैध ठेकों पर निगरानी, ड्रग डिटेक्शन किट्स की जरूरत का आकलन और अंतरराज्यीय मामलों की जांच की नियमित समीक्षा सुनिश्चित करने को भी कहा।
बैठक में ज़िला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशीष कुमार मिश्रा, अतिरिक्त ज़िला कलेक्टर (प्रथम) जवाहर चौधरी, अतिरिक्त ज़िला कलेक्टर (द्वितीय) सुरेन्द्र सिंह पुरोहित, उपखण्ड अधिकारी (उत्तर) आईएएस श्री प्रीतम कुमार सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जोधपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


