continue Increase in theft cases in meerut city -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

चोरी की वारदातों में इजाफा

khaskhabar.com: गुरुवार, 15 जून 2017 2:42 PM (IST)
चोरी की वारदातों में इजाफा
मेरठ में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ख़ास बात ये है कि अब चोरों की पहचान करना भी लोगों के लिए बहुत मुश्किल हो चला है। ताज़ा मामला मेरठ का है जहां एक ज्वैलर्स की दुकान में एक दंपत्ति सोने की चैन देखने पहुँचे और बड़े ही शातिराना अंदाज़ में सर्राफ की नज़र बचते ही सोने की चैन चोरी कर ली है। चोर दम्पत्ति की पूरी करतूत शॉप में लगे सीसीटीवी में क़ैद हो गई ।दरअसल मामला मेरठ के नौचन्दी थाना इलाके सेक्टर 5 का है । यहाँ देवेन्द्र कुमार वर्मा की देवम् ज्वैलर्स के नाम से ज्वैलरी शॉप है । बताया जाता है कि बुधवार शाम पांच बजे एक पुरुष और महिला दुकान में आए और देवेंद्र से सोने चैन दिखाने को कहा, चैन देखते देखते ही पुरुष ने बड़े ही शातिराना तरीके से चैन को महिला को दे दिया और महिला ने वो चैन अपने कपड़ों में छुपा ली और थोड़ी देर बाद वहां से निकल लिए। उधर , जब ज्वैलर्स शॉप मालिक को इस का पता चला तो उन्होंने शॉप में लगी सीसीटीवी फुटेज खंगाली जिसमे सच सामने आ गया । चोरी का ये पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी में क़ैद हो गया ।फ़िलहाल पीड़ित द्वारा थाना में तहरीर दी गई है ।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement