Consultation given to rural eye patients in free eye consultation camp-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:12 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नि:शुल्क नेत्र परामर्श शिविर में ग्रामीण नेत्र रोगियों को दिया परामर्श

khaskhabar.com: रविवार, 20 अगस्त 2023 5:51 PM (IST)
नि:शुल्क नेत्र परामर्श शिविर में ग्रामीण नेत्र रोगियों को दिया परामर्श
भीलवाड़ा। गणेश उत्सव प्रबंध एवं सेवा समिति एवं अंधता निवारण सोसायटी भीलवाड़ा के तत्वाधान तीन दिवसीय निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का शुभारंभ हुआ। मीडिया प्रभारी महावीर समदानी ने बताया कि आर सी व्यास कॉलोनी स्थित अपना घर वृद्धाश्रम में निशुल्क नेत्र परामर्श शिविर में 31 रोगियों को परामर्श दिया गया। डॉ कृष्णा हेडा वरिष्ठ नेत्र चिकित्सा एवं फेको सर्जन द्वारा 31 नेत्र रोगियों को निशुल्क परामर्श दिया गया। नेत्र रोगियों के ऑपरेशन टंकी के बालाजी के पास स्थित स्पर्श हॉस्पिटल पर 21 अगस्त को किए जाएंगे। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष उदयलाल समदानी ,सुभाष अग्रवाल, श्याम सुंदर पारीक ,सत्यनारायण नुवाल ,रामनारायण सोमानी उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement