Advertisement
मेडिकल कॉलेजों के निर्माण कार्य समय पर हो

विशिष्ट शासन सचिव चिकित्सा शिक्षा डॉ. पृथ्वीराज ने बताया कि प्रदेश के वर्तमान में राजकीय क्षेत्र में संचालित 8 मेडिकल कॉलेजों में इस वर्ष लगभग 450 करोड़ रुपये के निर्माण व पुर्ननिर्माण के कार्य करवाये जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त 8 नये मेडिकल कॉलेजों का निर्माण कार्य भी करवाया जा रहा है। इनमें से भीलवाड़ा व भरतपुर के मेडिकल कॉलेजों का समस्त निर्माण कार्य राजस्थान रोड डवलपमेंट कॉरपोरेशन द्वारा करवाया जा रहा है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नये मेडिकल कॉलेजों के प्रथम चरण का निर्माण कार्य दिसम्बर माह तक पूर्ण कर मेडिकल कौसिंल ऑफ इंडिया का निरीक्षण करवाया जायेगा। इन मेडिकल कॉलेजों में अगले वर्ष से सत्र प्रारम्भ करने के लिए निर्माण कार्य के साथ ही अन्य कार्यवाही भी की जा रही है।
बैठक में अतिरिक्त निदेशक चिकित्सा शिक्षा पुष्पा सत्यानी, एसएमएस मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. यू.एस. अग्रवाल सहित अन्य मेडिकल कॉलेजों के प्राचार्य, नये मेडिकल कॉलेजों के समन्वयक एवं सार्वजनिक निर्माण व राजस्थान रोड़ डवलपमेन्ट कॉरपोरेशन के संबंधित वरिष्ठ अभियंता तथा संबंधित अधिकारी मौजूद थे।
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


