Advertisement
भाजपा के लिए सर्वोपरि है संविधान, पूरे किए वादे : अनुराग ठाकुर

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा, "सीएए के लागू होने के बाद उन लोगों को फायदा होगा, जिन्हें नागरिकता के लिए 70 वर्षों तक का इंतजार करना पड़ा है। क्या यह उनका अधिकार नहीं है ? विपक्ष आखिर क्यों उनके अधिकार छीनने के पीछे लगा है ? क्या विपक्ष की मानवता मर चुकी है? आखिर उत्पीड़ित शरणार्थी हिंदू परिवार कहां जाएंगे ? दिनदहाड़े उनका रेप होता है। जबरन शादी और धर्म परिवर्तन कर दिया जाता है। अगर मोदी सरकार न होती तो अफगानिस्तान में गुरु ग्रंथ साहिब और सिख भाइयों के ऊपर हो रहे अत्याचार से कौन बचाता? करतारपुर कॉरिडोर पर नेहरू की गलती को किसने सुधारा ? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुधारा।
पहले जो दर्शन दूरबीन से होते थे, वह आज वहां जाकर होते हैं। मोदी सरकार ने हेमकुंड साहिब तक की कठिन यात्रा के लिए रोपवे बनाया। नेशनल हाईवे, बुद्ध सर्किट, यह सब आखिर किसने दिए? हमें समझना चाहिए कि आज अगर आस्था और अर्थव्यवस्था दोनों एक साथ प्रगति कर रहे हैं तो यह सिर्फ मोदी सरकार की देन है। आज सभी आस्था के केंद्रों पर पर्यटन 5 से 7 गुना तक बढ़ा है। इससे अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है और रोजगार, स्वरोजगार के अनेकों साधन खुले हैं। भारत में ही राम मंदिर निर्माण के लिए 500 वर्षों का इंतजार करना पड़ा, 150 सालों तक मुकदमे लड़ने पड़े। यह मोदी सरकार है, जो अगर किसी कार्य का शिलान्यास करती है तो उसका उद्घाटन भी करती है।"
भाजपा के वादों को पूरा करने का दावा करते हुए अनुराग ठाकुर ने आगे कहा, "भाजपा ने अपने सभी संकल्पों को सिद्धि तक पहुंचाया है। हमने धारा 370 और 35 ए से मुक्ति दिलाने का वादा किया था, तो दिला दिया। आज कश्मीर में शांति-खुशहाली है। उद्योग और पर्यटन को बढ़ावा मिला है। हमने ट्रिपल तलाक से मुस्लिम माताओं-बहनों को आजादी दिलाई। हमने कहा था भव्य राम मंदिर बनाएंगे, तो राम मंदिर के साथ-साथ सोमनाथ धाम, केदारनाथ धाम, काशी विश्वनाथ धाम, महाकाल लोक और बुद्ध सर्किट बना दिए। हमने कहा था कि हम सीएए लागू करेंगे ताकि अफगानिस्तान, बांग्लादेश, पाकिस्तान जैसे पड़ोसी देश में उत्पीड़ित अल्पसंख्यकों को यहां नागरिकता मिल सके।"
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


