Considering the increase in daily allowances in school sports competitions-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिताओं में दैनिक भत्ते बढ़ाने पर होगा विचार-खींवसर

khaskhabar.com: सोमवार, 05 मार्च 2018 3:34 PM (IST)
विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिताओं में दैनिक भत्ते बढ़ाने पर होगा विचार-खींवसर
जयपुर। युवा मामले एवं खेल मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने सोमवार को राज्य विधानसभा ने कहा कि राज्य सरकार ने वित्तीय वर्ष 2016-17 में राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का महंगाई भत्ता 200 रुपए प्रतिदिन से बढ़ाकर 300 रुपए प्रतिदिन किया है। साथ ही राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के महंगाई भत्ते को 300 रुपए से बढ़ाकर 500 रुपए प्रतिदिन किया है। उन्होंने कहा कि विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता के भत्ते को बढ़ाने के लिए शिक्षा विभाग के साथ बैठक की जाएगी और प्रस्ताव वित्त विभाग को भेजे जाएंगे। खींवसर प्रश्नकाल के दौरान विधायकों की ओर से पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार आठ श्रेणियों में खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देती है। उन्होंने बताया कि पिछले कई वर्षों से महाराणा प्रताप पुरस्कार और गुरु गोलवलकर पुरस्कार नहीं दिए गए थे और राज्य सरकार ने पिछले वर्ष सभी बैकलॉग पूरे कर ये पुरस्कार दिए। उन्होंने कहा कि इस वर्ष के महाराणा प्रताप और गुरु गोलवलकर पुरस्कार 31 मार्च से पहले वितरित किए जाएंगे। इससे पहले विधायक चन्द्रभान सिंह ‘आक्या’ के मूल प्रश्न का जवाब देते हुए युवा मामले एवं खेल मंत्री ने कहा कि राज्य में राजस्थान क्रीड़ा सहायता अनुदान नियम, 2016 में विद्यमान प्रावधानों के अन्तर्गत क्रीड़ा क्षेत्र में कार्य करने वाली गैर सरकारी संस्थाओं को खेलों को प्रोत्साहित करने हेतु अनुदान दिये जाने का प्रावधान है। उन्होंने नियम की प्रति सदन के पटल पर रखी। उन्होंने वर्षवार एवं जिलेवार विवरण भी सदन की मेज पर रखा।
खींवसर ने बताया कि जिला चितौड़गढ़ में अनुदान नियमों के तहत पिछले 4 वर्षों में जौहर स्मृति संस्थान ने अनुदान हेतु आवेदन किया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2016-17 में 50 हजार एवं वर्ष 2017-18 में 50 हजार रुपए की राशि स्वीकृत की गई। उन्होंने बताया कि वर्ष 2017-18 में स्वीकृत राशि संस्था को बैंक खाते में ऑनलाइन भिजवाने हेतु निर्धारित प्रपत्र में आवश्यक सूचना उपलब्ध करवाये जाने हेतु कार्यवाही प्रक्रियाधीन है।
युवा मामले एवं खेल मंत्री ने कहा कि राजस्थान क्रीड़ा सहायता अनुदान नियम- 2016 के अन्तर्गत मान्यता प्राप्त खेल संस्थाओं को खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन के पश्चात् आवेदन करने पर नियमानुसार अनुदान राशि स्वीकृत की जाती है। उन्होंने बताया कि क्रीड़ा क्षेत्र में कार्य करने वाली संस्थाओं को दी जाने वाली अनुदान राशि को बढ़ाने का वर्तमान में कोई प्रस्ताव विचाराधीन नही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement