Connectivity is the key to development for any state-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:07 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कनेक्टिविटी किसी भी राज्य के लिए विकास की कुंजी - अनुराग ठाकुर

khaskhabar.com: रविवार, 28 जुलाई 2019 3:30 PM (IST)
कनेक्टिविटी किसी भी राज्य के लिए विकास की कुंजी - अनुराग ठाकुर
धर्मशाला । केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट अफेयर्स राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर ने सुजानपुर विस क्षेत्र में नाबार्ड द्वारा कक्कड़ से बाकर खड्ड तक रोड व ढमियाना से बनाल के बीच पुंग खड्ड पर पुल बनाए जाने के लिए राशि स्वीकृत करने की जानकारी दी है। अनुराग ने कहा कनेक्टिविटी किसी भी राज्य के लिए समग्र विकास की कुंजी है। इसी दिशा में नाबार्ड ने हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के कक्कड़ से बाकर खड्ड तक वाया चोड़ीअंबेर व तरोटा के बीच लगभग 6 किलोमीटर रोड के लिए धनराशि स्वीकृत कर दी है। इसके अतिरिक्त ढमियाना से बनाल वाया मंगलेश्वर रोड पर पडऩे वाले पुंग खड्ड पर 50 मीटर लंबे पुल के लिए भी नाबार्ड ने धनराशि मंज़ूर की है। उन्होंने बताया कि नाबार्ड के उच्च अधिकारियों से बैठक के दौरान इस विषय को उनके सामने उठाया था, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबार्ड ने उपरोक्त दोनों योजनाओं के लिए बजट आवंटन कर दिया है। अनुराग ठाकुर ने कहा सुजानपुर में इस रोड और पुल के बन जाने से आम जन मानस को लाभ होगा। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में बेहतर रोड कनेक्टिविटी के लिए हाल ही में ऊना-बिहड़ू सड़क के लिए 51 करोड़, झलेड़ा चौक से अंब और मैहतपुर से झलेड़ा 41 करोड़, हमीरपुर-मंडी खंड राष्ट्रीय राजमार्ग 70 का चौड़ी करण 1334 करोड़ की मंज़ूरी हुई है। इसके अतिरिक्त अंब से नादौन तक राष्ट्रीय राजमार्ग को चौड़ा करने व सुधार कार्य 100 करोड़ की लागत से पूरा, 33.10 करोड़ रुपये की धनराशि से हमीरपुर बाईपास का निर्माण पूरा, दौलतपुर से होते हुए मुबारिकपुर मारवाड़ी के बीच की 18 किलोमीटर सड़क के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण लिए 21 करोड़ रुपये मंजूर, कंदरौर से हमीरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-88 पर 11 नए पुलों के निर्माण व सड़क चौड़ीकरण की मंज़ूरी, मटौर, बिलासपुर, हमीरपुर, शिमला फोरलेन की मंज़ूरी, संसदीय क्षेत्र के लिए 25 नेशनल हाईव की स्वीकृति प्रमुख रूप से कराई गई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement