Congresss performance on district headquarters tomorrow-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:42 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी पर कांग्रेस का कल से जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन

khaskhabar.com: बुधवार, 27 सितम्बर 2017 2:55 PM (IST)
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी पर कांग्रेस का कल से जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन
जयपुर। पेट्रोल-डीजल की कीमतों के खिलाफ कांग्रेस अब जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन करेगा। यह प्रदर्शन जिला स्तर पर 28 सितंबर को होगा जिसमें कांग्रेस के सभी संगठन शामिल होंगे। प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सचिन पायलट और प्रतिपक्ष के नेता रामेश्वर डूडी ने प्रेस कान्फ्रेंस में बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेट्रोल की कीमत 45 डालर हो गई है जब कांग्रेस की सरकार थी उस समय पेट्रोल 140 बैरल था तब भी पेट्रोल की कीमत 73 रुपए लीटर थी और आज भी वहीं है। केन्द्र की भाजपा सरकार आम जनता को गिरती कीमतों का लाभ लेने देना नहीं चाहती। कांग्रेस लगातार इसका विरोध कर रही है। इसके लिए मंगलवार को जयपुर में बैलगाड़ी, ऊंटगाड़ी रैली निकाली थी जिसे जनता का भरपूर सहयोग मिला था। कांग्रेस का इसके लिए विरोध अब लगातार जारी रहेगा जब तक कि कीमतें कम नहीं हो जाती। उन्होंने कहा कि भारत में अर्थव्यवस्था बहुत धीमी हो गई है। किसानों को खेती में लगातार नुकसान हो रहा है। इसके लिए किसानों की संपूर्ण कर्ज माफी होनी चाहिए। इसके लिए 3 से 6 अक्टूबर तक किसान न्याय यात्रा निकलेगी जो बारां से झालावाड़ पहुंचेगी। 6 अक्टूबर को झालावाड़ में कांग्रेस किसान सम्मेलन होगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement