Congresss distorted mentality to reject Ram Mandir invitation: CP Joshi-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राम मंदिर निमंत्रण को अस्वीकार करना कांग्रेस की विकृत मानसिकता : सीपी जोशी

khaskhabar.com: बुधवार, 10 जनवरी 2024 8:06 PM (IST)
राम मंदिर निमंत्रण को अस्वीकार करना कांग्रेस की विकृत मानसिकता : सीपी जोशी
-सीपी जोशी ने 18 करोड़ रूपये के विकास कार्यों का किया भूमि पूजन और लोकार्पण जयपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और चित्तौडगढ़ सांसद सीपी जोशी आज अपने लोकसभा क्षेत्र के प्रतापगढ़ जिले के दौरे पर रहे जहां उन्होंने नगर परिषद के 18 करोड़ रूपये के विकास कार्यों का भूमि पूजन और लोकार्पण किया, ग्राम पंचायत शंभूपुरा में विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर का अवलोकन कर लाभार्थियों से संवाद किया। साथ ही नमो ड्रोन दीदी योजना में प्रदत्त ड्रोन उडाकर उसकी कार्यशैली और उपयोगिता को देखा। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं आमजन ने भव्य स्वागत किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि 2004 से 2014 के बीच यूपीए की सरकार में जब रामसेतु का विषय आया तो कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा देकर कहा कि राम कभी पैदा नहीं हुए राम काल्पनिक है। जो राम के नहीं हो सकते वो किसी काम के नहीं है। महात्मा गांधी के अंतिम समय में भी राम नाम उनके मुख से निकला। अयोध्या में रामलला स्थापना आयोजन को भाजपा का बताते हुए अस्वीकर करना कांग्रेस की विकृत मानसिकता को दर्शाता है। प्रभु श्रीराम देश और दुनिया के करोड़ो लोगों की आस्था का प्रतीक है। 500 वर्षों के इंतजार के बाद अयोध्या में श्री रामलला का भव्य मंदिर तैयार हो रहा है और इस शुभ कार्य के लिए प्रभु श्रीराम ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को चुना है। सीपी जोशी ने आमजन से 22 जनवरी को अपने-अपने घरों में रामोत्सव मनाने की अपील की।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन की सरकार बनने के बाद राजस्थान को सशक्त, समृद्ध, स्वच्छ, स्वस्थ, विकसित, प्रगतिशील और भयमुक्त बनाने की दिशा में तेजी से काम हो रहा है। एसआईटी के गठन के बाद अब राजस्थान में पेपरलीक करके युवाओं का भविष्य खराब करने वाला बच नहीं सकता, अपराधियों को सजा दिलवाने के लिए एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स का गठन किया गया, अब गर्भवती माताओं के खाते में पांच हजार की जगह आठ हजार और किसानों के खातों में किसान सम्मान निधि के छ हजार की जगह बारह हजार रूपये आएंगे, एक जनवरी से गैस सिलेंडर 450 रूपये में देना शुरू कर किया, आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 25 लाख रूपये तक का इलाज मुफ्त में किए जाने के साथ ही जनहित में और भी ऐतिहासिक निर्णय होने वाले है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने प्रतापगढ़ नगर परिषद के टाउनहॉल, रिटर्निंग वॉल तथा मंदसौर रोड़ पर कुमावत समाज भवन का भूमि पूजन, नीलकंठ महादेव, धमोत्तर दरवाजा पर विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास, बगवास, नगर परिषद के पास, जीरोमाईल चौराहा और सुहागपुरा बस स्टेण्ड पर कार्यकर्ताओं से संवाद किया। सीपी जोशी ने श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले बसेड़ा के कारसेवक भंवरलाल पाटीदार का दुपट्टा पहनाकर अभिवादन किया और पंडित दीनदयाल उपाध्याय सर्किल पर दीनदयाल जी की मूर्ति का माल्यार्पण भी किया। इस दौरान राजस्व व उपनिवेश मंत्री हेमंत मीणा, और सहकारिता मंत्री गौतम एवं दक प्रदेश मंत्री पिंकेश पोरवाल साथ रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement