Congress would have to be a rapid development of villages-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:17 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कांग्रेस सरकार बनने पर गांवों का होगा तेजी से विकास

khaskhabar.com: रविवार, 23 अक्टूबर 2016 7:15 PM (IST)
कांग्रेस सरकार बनने पर गांवों का होगा तेजी से विकास
मोहाली। हलका विधायक बलबीर सिंह सिद्धू ने ऐलान किया है कि पंजाब में केप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार बनने पर गांवों का शहरों की तर्ज पर विकास होगा। कांग्रेस सरकार गांवों की तस्वीर ही बदल कर रख देगी। वे रविवार को रायपुर गांव में विकास कार्यों के लिए राज्यसभा सदस्य अंबिका सोनी के कोटे से पांच लाख रुपए का चैक सरपंच को सौंपते हुए ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने वर्तमान सरकार पर विकास के लिए बजट देने में भेदभाव करने का आरोप लगाया और कहा कि सड़कों की हालत खराब होने के कारण लोग परेशानी झेल रहे हैं। लेकिन सरकार को इससे कोई सरोकार नहीं है। उन्होंने कहा कि आठ महीने पहले राज्य सरकार ने सड़क बनाने का वादा किया था। लेकिन आज तक वो वादा अधूरा है। इस दौरान उन्होंने आने वाले चुनाव को लेकर जनता से समर्थन भी मांगा। यह भी पढ़े :मंत्री पुत्रऔर भतीजे में वर्चस्व की जंग, गरजी बन्दूकें, चले ईट पत्थर, कई घायल यह भी पढ़े :डॉक्टर को छोडो,स्मार्ट कपडा बता देगा आपको क्या है बीमारी...

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement