Congress won byelection by Panchayatiraj in Rajasthan-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पंचायतीराज के उपचुनाव में कांग्रेस ने परचम लहराया, गहलोत ने जताया आभार

khaskhabar.com: बुधवार, 03 जुलाई 2019 08:41 AM (IST)
पंचायतीराज के उपचुनाव में कांग्रेस ने परचम लहराया, गहलोत ने जताया आभार
जयपुर। कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद पंचायतीराज उपचुनावों से संजीवनी मिल गई है। प्रदेश के पंचायत राज के खाली पडे पदों पर कांग्रेस ने भाजपा को जीत हासिल करने में पीछे छोड दिया है। प्रदेश में दो दिन पूर्व 30 जून को हुए पंचायत उपचुनाव में कांग्रेस ने भाजपा से ज्यादा सीटें जीती हैं। जिला परिषद के 9 में से 7 वार्डों और पंचायत समिति के 75 में से 39 वार्डों में कांग्रेस ने अपना झंडा फहराया है। भाजपा को जिला परिषद में 1 और पंचायत समिति में 29 वार्डों में जीत ही हासिल हो चुकी है। शेष में निर्दलीयों ने बाजी मारी है। पंचायत उपचुनावों में कांग्रेस को बढ़त मिलने पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने खुशी का इजहार किया है। मुख्यमंत्री गहलोत ने ट्वीट कर मतदाताओं का आभार जताते हुए कहा कि पंचायती राज उपचुनावों के नतीजे सुखद हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement