congress state president raise the question about cm announcement-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री की घोषणाओं पर उठाए सवाल

khaskhabar.com: मंगलवार, 08 नवम्बर 2016 4:13 PM (IST)
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री की घोषणाओं पर उठाए सवाल
सिरसा। हरियाणा के मुख्यमंत्री इन दिनों प्रदेश में विकास रैलियां कर रहे है। मुख्यमंत्री की इन रैलियों पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर ने निशाना साधा है। तंवर ने कहा की मुख्यमंत्री इन विकास रैलियों में जो उद्घाटन कर रहे हंै वो सब पुराने हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से सवाल पूछा कि नया क्या है मुख्यमंत्री इस बारे में बताएं। तंवर मंगलवार को सिरसा में अपने निवास पर युवा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे। तंवर ने कहा की मुख्यमंत्री विकास रैलियों में दावा करते है की उन्होंने अब तक प्रदेश में की गई रैलियों में 2000 से ज्यादा विकास कार्यो की घोषणाएं की है। तंवर ने कहा की वो ऐसी घोषणाएं एक दिन में कर दें पर वो सीएम से ये पूछना चाहते है की इन घोषणाओं पर काम कितना हुआ है। यह भी पढ़े :RJ से छेड़खानी, कहा अब इलाहाबाद में काम नहीं करूंगी, DM ने रोका, SEE PIC यह भी पढ़े :जब ISIS आतंकियों के साथ कमरे में फंस गईं सात लड़कियां...

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement