Advertisement
ऑपरेशन ब्लू स्टार पर कांग्रेस रुख स्पष्ट करे : संजय निरुपम

वहीं, महाराष्ट्र की राजनीति में रविवार को नया घटनाक्रम देखने को मिला जब मनसे प्रमुख राज ठाकरे अपने भाई और शिवसेना (उद्धव गुट) प्रमुख उद्धव ठाकरे से मातोश्री जाकर मिले।
इस पर प्रतिक्रिया देते हुए संजय निरुपम ने कहा कि यह पारिवारिक मिलन है, इसमें किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए, लेकिन इसका राजनीतिक लाभ दोनों को नहीं मिलेगा क्योंकि दोनों की “राजनीतिक जमीन” खत्म हो चुकी है। उन्होंने दावा किया कि मनसे का महाविकास अघाड़ी में कांग्रेस के साथ आने का संकेत मिला है और सवाल उठाया कि क्या कांग्रेस उस दल से हाथ मिलाएगी जिसने कभी उत्तर भारतीयों पर हमले किए थे। कांग्रेस को इस मुद्दे पर अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए।
निरुपम ने अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा से जुड़े सात करोड़ रुपये के गबन मामले पर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा चल रही पूछताछ में कई अहम खुलासे हो रहे हैं, जिससे यह संदेह गहराता जा रहा है कि कंपनी से जुड़ी लेन-देन में अनियमितताएं हुई हैं। निरुपम ने कहा कि मामले की गहराई से जांच की जाएगी और अगर कोई गड़बड़ी पाई जाती है, तो सख्त कार्रवाई होगी।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


