Congress protests in Delhi against atrocities on women-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ कांग्रेस का दिल्ली में प्रदर्शन

khaskhabar.com: रविवार, 28 जुलाई 2024 1:38 PM (IST)
महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ कांग्रेस का दिल्ली में प्रदर्शन
नई दिल्ली। देश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अत्याचार और आपराधिक घटनाओं के खिलाफ महिला कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। जोधपुर से महिला कांग्रेस का दल रविवार शाम दिल्ली के लिए रवाना होगा। ऑल इंडिया महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा के नेतृत्व में सोमवार, 29 जुलाई को दिल्ली की सड़कों पर बड़ा प्रदर्शन होगा। इस प्रदर्शन में जोधपुर शहर और देहात की दर्जनों महिला कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होंगी। यह जानकारी जोधपुर पूर्व शहर विधायक और शहर महिला जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मनीषा पंवार ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान दी। मनीषा पंवार ने बताया कि महिला कांग्रेस की ओर से दिल्ली के जंतर मंतर पर केंद्र सरकार के खिलाफ यह विशाल प्रदर्शन आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले छह महीने में राजस्थान में महिलाओं के खिलाफ दर्जनों आपराधिक मामले सामने आए हैं। पंवार ने आरोप लगाया कि सरकार ने इन बढ़ते अपराधों पर चुप्पी साध रखी है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि महिलाओं के राजनीतिक सशक्तिकरण और भागीदारी के लिए महिला आरक्षण अधिनियम को तत्काल लागू किया जाना चाहिए, जिसमें अति पिछड़े वर्ग की ओबीसी महिलाओं का आरक्षण और भागीदारी भी सुनिश्चित हो।
मनीषा पंवार ने बताया कि राजस्थान में बीते सात महीनों में महिला अत्याचार के मामले बढ़कर 18 हजार से भी अधिक हो गए हैं, जिससे राजस्थान महिला अत्याचार के मामलों में नंबर वन बन गया है। इन सभी मुद्दों को लेकर दिल्ली में सरकार को जगाने का प्रयास किया जाएगा। आर्थिक सशक्तिकरण के तहत बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी से देश की आधी आबादी जूझ रही है। उन्होंने कहा कि इन मुख्य मुद्दों को लेकर महिला कांग्रेस दिल्ली में विशाल प्रदर्शन कर सरकार की आंखें खोलने का प्रयास करेगी। इस प्रदर्शन में राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस की ओर से बड़ी संख्या में महिलाएं भाग लेंगी।
मनीषा पंवार ने कहा कि 33 फीसदी महिला आरक्षण जल्द से जल्द लागू किया जाना चाहिए और इसमें ओबीसी महिलाओं की भागीदारी भी सुनिश्चित की जानी चाहिए। जोधपुर देहात महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष विजयलक्ष्मी पटेल ने कहा कि सरकार की वर्तमान स्थिति किसी से छिपी नहीं है। उन्होंने कहा कि आज बहन-बेटी अपने अधिकार की आवाज उठाने पर खतरे में पड़ रही हैं, जिससे अधिक शर्मनाक बात और कोई नहीं हो सकती।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement