Congress president Rahul Gandhi ThanaGazi visit suspended-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:31 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राहुल गांधी का थानागाजी दौरा स्थगित, कांग्रेस प्रवक्ता बोले, अब कल पहुंचेंगे

khaskhabar.com: बुधवार, 15 मई 2019 7:18 PM (IST)
राहुल गांधी का थानागाजी दौरा स्थगित, कांग्रेस प्रवक्ता बोले, अब कल पहुंचेंगे
अलवर। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का थानागाजी आने का कार्यक्रम मौसम खराब होने की वजह से स्थगित कर दिया गया है। क्योंकि कांग्रेस अध्यक्ष के हेलीकॉप्टर को दिल्ली से उड़ने की इजाजत नहीं मिल पाई है। हालांकि कांग्रेस प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी कल गुरुवार को अलवर के थानागाजी पहुंचे और रेप पीड़िता से मिलेंगे। कल सुबह 9 बजे वे विशेष हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे। आपको बताते जाए कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज गैंगरेप पीड़िता से मिलने का कार्यक्रम था। इसके बाद वे प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करते। मौसम खराब होने की वजह से उनका दौरा स्थगित कर दिया गया है।
आपको बताते जाए कि गत दिनों दलित युवती से पांच युवकों ने उसके पति के सामने सामूहिक बलात्कार किया । इसके बाद उस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी । इसके बाद भाजपा लगातार कांग्रेस सरकार पर चुनाव की वजह से घटना को कुछ दिनों तक दबाने का आरोप लगाकर पूरे प्रदेशभर में प्रदर्शन भी किया था।
इस घटना को लेकर कई समाजिक संगठनों ने भी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी बीच पुलिस ने सभी आराेपियों को पकड़ लिया है। इस मामले को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी चुनावी सभा में इस घटना को लेकर कांग्रेस को कठघरे में खड़ा किया था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement