जोधपुर । लगता है कांग्रेस अभी से बीजेपी की कमियों को अपनी रणनीति में शामिल कर मैदान में उतर रही है । जिले के लोहावट से सरकार के मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर विधायक है और कांग्रेस उन्हें अभी से ही घेरने की तैयारी में है । शनिवार को किसानों के हित की लड़ाई की बात कर रही युवा कांग्रेस इकाई ने लोहावट में युवा इकाई की सभा की । किसानों के हित की बात करने के लिये जोधपुर लोकसभा प्रभारी व प्रदेश महासचिव जयंती विश्नोई, जोधपुर लोकसभा अध्यक्ष विक्रम सिंह इंदा हर विधानसभा क्षेत्र में प्रचार प्रसार के लिए दौरा कर रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को लोहावट विधानसभा क्षेत्र के मुख्यालय पर कांग्रेस कार्यालय लोहावट जाटावास चौराहे पर युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव व लोहावट अध्यक्ष दिलीप चौधरी की अध्यक्षता में रखी गई बैठक में बीजेपी की नीतियों को नाकारा बताते हुए किसानों का साथ देने की वकालत की गई । युवा इकाई की लोहावट विधानसभा सभा कार्यकारिणी ने सभा में उपस्थिति दर्ज कराई, इस कार्यक्रम में महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष कविता विश्नोई और युवा कोंग्रेस के जोधपुर लोकसभा के महासचिव जेताराम विश्नोई ने बीजेपी की किसान विरोधी नीतियों की खिलाफत की और लोगों से आव्हान किया कि सरकार की गलत नीतियों का विरोध करें । विश्नोई ने कहा कि युवा कोंग्रेस हर समय किसानों की मदद करेगी ।
यह भी पढ़े :चिकनगुनिया मुझे भी हुआ, दर्द मैं समझती हूं: वसुंधरा राजेयह भी पढ़े :सड़क खोदकर भूला विभाग, गिरकर लोग होते हैं घायल, देखें तस्वीरें