Advertisement
काले कपड़े पहनकर विपक्ष ने संसद में गांधी प्रतिमा से विजय चौक तक किया मार्च..देखे तस्वीरें

लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने केंद्र में सत्तारूढ़ बीजेपी की आलोचना करते हुए कहा कि अडानी खदान को लेकर हुए विवाद जैसे अधिक महत्वपूर्ण मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाने की कोशिश की जा रही है। राहुल गांधी से सदन में माफी मांगने को कहा गया तो उन्होंने कहा कि वह ऐसा नहीं करेंगे। इसका मतलब यह है कि सदन वह जगह नहीं है जहां लोग माफी मांग सकें। अगर कोई ऐसी जगह होती जहां लोग माफी मांग सकते तो मोदी को दर्जनों बार माफी मांगनी पड़ती।
इस प्रदर्शन में शामिल हुए कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हु्ड्डा ने कहा कि कोई भी विपक्ष का नेता अगर भाजपा के भ्रष्टाचार को देश के सामने लाने की कोशिश करता है उसी विपक्ष की आवाज को जांच एजेंसी और संवैधानिक संस्थाओं द्वारा दुरुपयोग कर दबाने, कुचलने के प्रयास किए जा रहे हैं।
वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि संसद में हमारी मांग जेपीसी को लेकर है, ये मोदी जी और अडानी के हित में ही है। जेपीसी के माध्यम से देश को समस्याओं पर चर्चा करने का मौका मिल जाता है। सरकार जेपीसी की मांग इसलिए नहीं सुन रही क्योंकि दाल में कुछ काला है। मोदी जी और अडाणी घबराए हुए हैं।
आगे तस्वीरें भी देखे
(आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features



