Congress may close youth organizations election, proposal given to Sonia Gandhi-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

वरिष्ठ नेताओं ने सोनिया के सामने उठाया मामला! कांग्रेस बंद कर सकती है युवा संगठनों के चुनाव

khaskhabar.com: शुक्रवार, 01 नवम्बर 2019 7:02 PM (IST)
वरिष्ठ नेताओं ने सोनिया के सामने उठाया मामला! कांग्रेस बंद कर सकती है युवा संगठनों के चुनाव
नई दिल्ली। कांग्रेस लगातार दो लोकसभा चुनाव में करारी मात खा चुकी है। हालांकि उसने कुछ राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में बढिय़ा प्रदर्शन भी किया था। अब वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को जमीनी स्तर पर कड़ी टक्कर देने की तैयारी कर रही है। इसी क्रम में पार्टी युवा एवं छात्र संगठनों के चुनाव बंद करने पर विचार कर रही है। देर से ही सही, मगर कांग्रेस अपने युवा वर्ग की कमजोरी को महसूस कर रही है, जो कभी उसकी आंदोलनकारी राजनीति की ताकत थी। यह अब युवाओं के साथ जुडक़र युवा नेताओं को तैयार करनी चाहती है। पिछले दिनों फैजाबाद में प्रियंका गांधी ने संकेत दिया था कि वरिष्ठ नेता युवा संगठनों में चुनाव कराने के विचार के खिलाफ हैं। पार्टी सूत्रों का कहना है कि वरिष्ठ नेताओं ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के सामने यह मामला उठाया है। इस पर सोनिया ही अंतिम फैसला लेंगी। भारतीय युवा कांग्रेस (आईवाईसी) और नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) के चुनाव राहुल गांधी द्वारा 2007 में शुरू किए गए थे, जब वे इन संगठनों के महासचिव प्रभारी थे। उस समय यह चुनाव ब्लॉक से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक नई प्रतिभाओं को सामने लाने के लिए शुरू किए गए थे। राहुल गांधी ने चुनाव आयोग के पूर्व सलाहकार के.जे. राव से उनकी पार्टी को युवा संगठनों में चुनाव से संबंधित सलाह देने को भी कहा था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement