Congress may close youth organizations election, proposal given to Sonia Gandhi Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:30 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

वरिष्ठ नेताओं ने सोनिया के सामने उठाया मामला! कांग्रेस बंद कर सकती है युवा संगठनों के चुनाव

khaskhabar.com: शुक्रवार, 01 नवम्बर 2019 7:02 PM (IST)
वरिष्ठ नेताओं ने सोनिया के सामने उठाया मामला! कांग्रेस बंद कर सकती है युवा संगठनों के चुनाव
पार्टी के एक नेता ने कहा कि पहले पार्टी ने एक नामांकन प्रणाली का पालन किया। चुनाव एक अच्छे इरादे से शुरू किए गए थे, लेकिन इनमें हेरफेर किया गया और कई नेताओं के बच्चे चुने गए। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के बेटे आनंद रावत, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के पोते रवनीत सिंह बिट्टू और हरियाणा के पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव के पुत्र चिरंजीव राव उन लोगों में शामिल रहे, जो चुनावों के बाद से अपने राज्यों में कांग्रेस के युवा संगठनों से चुने गए थे। कुछ नेताओं ने हालांकि अपनी प्रतिभा के बल पर भी सफलता हासिल की, मगर ऐसे युवा नेता अपवाद के तौर पर ही रहे। उदाहरण के तौर पर पूर्व आईवाईसी अध्यक्ष केशव चंद यादव। यादव एक विनम्र पृष्ठभूमि से आए थे, मगर उनके खिलाफ शिकायतें आने के बाद उन्हें हटा दिया गया। (IANS)

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement