Congress manifesto to be made of assembly, district and state level-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:10 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विधानसभा, जिला और राज्यस्तर का बनेगा कांग्रेस का घोषणा पत्र

khaskhabar.com: रविवार, 14 अक्टूबर 2018 6:36 PM (IST)
विधानसभा, जिला और राज्यस्तर का बनेगा कांग्रेस का घोषणा पत्र
जयपुर । राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी आगामी विधानसभा चुनाव के लिए विधानसभा स्तर, जिला स्तर और राज्यस्तर का घोषणा पत्र बनाने जा रही है। वहीं पार्टी आगामी 21 अक्टूबर को 51 हजार बूथों पर बूथ जिताओं, भ्रष्टाचार मिटाओं का नारा देते हुए वसुंधरा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेगी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी में रविवार को चुनाव को लेकर बनी विभिन्न समितियों की बैठक के बाद पीसीसी चीफ सचिन पायलट ने कहा कि घोषणा पत्र को लेकर सभी संभाग स्तर पर सेंटर स्थापित होंगे और विधानसभा स्तर,जिला स्तर और राज्य स्तर पर जनता से सुझाव लेकर घोषणा पत्र तैयार होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का भाजपा की तरह जुमलेवाला घोषणापत्र नहीं होगा। वहीं प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे ने साफ किया है कि पार्टी घोषणा पत्र में एक भी ऐसा वादा नहीं करेगी, जो वह पूरा नहीं कर सके। पांडे ने यह भी बताया कि कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी अक्टूबर के तीसरे और चौथे हफ्ते के बीच प्रदेश के दौरे पर रहेंगे और कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित करेंगे। वहीं टिकट वितरण के सवाल पर पीसीसी चीफ सचिन पायलट ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के केंद्रीय स्तर से टिकटों का फैसला होगा, लेकिन भाजपा तो अपने मौजूदा 100 विधायकों का टिकट काटने की योजना बना रही है। इससे यह साफ है कि भाजपा असुरक्षा की भावना से ग्रसित है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement