Congress leader Giriraj Khandelwal will represent the state in Africa-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:10 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कांग्रेस नेता गिरिराज खंडेलवाल अफ्रीका में प्रदेश का पक्ष रखेंगे

khaskhabar.com: शनिवार, 01 जुलाई 2023 1:39 PM (IST)
कांग्रेस नेता गिरिराज खंडेलवाल अफ्रीका में प्रदेश का पक्ष रखेंगे
केन्या की राजधानी नैरोबी की दस दिवसीय यात्रा पर 3 जुलाई को रवाना होंगे जयपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं जयपुर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद दल के पूर्व मुख्य सचेतक गिरिराज खंडेलवाल ईस्ट अफ्रीकी देशों के प्रतिनिधियों से राजस्थान में पर्यटन, विकास एवं निवेश के परिदृश्य पर संवाद करेंगे। वे प्रदेश में बने नए औघोगिक माहौल की ईस्ट अफ्रीकी देशों के लोगों को जानकारी देंगे। गिरिराज खंडेलवाल इसके लिए 3 जुलाई को एक प्रतिनिधि मंडल के साथ केन्या की राजधानी नैरोबी रवाना होंगे। अपनी 10 दिवसीय यात्रा में यह प्रतिनिधि मंडल केन्या के प्रधानमंत्री मुसालिया मुदावादी से भी मुलाकात करेगा।
गिरिराज खंडेलवाल फैडरेशन ऑफ राजस्थान ट्रेड एंड इंडस्ट्री (फोर्टी) के पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष भी हैं। वे नैरोबी में 5 से 7 जुलाई के मध्य होने जा रहे इंडो ईस्ट अफ्रीका ट्रेड एक्सपो में शिरकत करेंगे। इसमें ईस्ट अफ्रीकी देश रवांगा, तंजानिया, युगांडा, कान्गो, साउथ सूडान, इथोपिया आदि के बीस हजार प्रतिनिधि शिरकत करेंगे। केन्या के प्रधानमंत्री मुदावादी इसका शुभारंभ करेंगे।
राजस्थान एक्सपोर्ट प्रमोशन कौंसिल (आरईपीसी) के चेयरमैन राजीव अरोड़ा, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष एवं विधायक रफीक खान, फोर्टी के अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल आदि प्रमुख व्यक्तित्व इस एक्सपो में राजस्थान के दल का प्रतिनिधित्व करेंगे।
गिरिराज खंडेलवाल ने बताया कि केन्या में राजस्थान एसोसिएशन ऑफ केन्या सन् 2016 से कार्यरत है। वहां के कारोबार में राजस्थान के लोगों की अहम भागीदारी है। इस एक्सपो में हेल्थ एंड मेडिकल, एग्रीकल्चर एंड फूड प्रोसेसिंग, आईटी, ऑटोमोटिव एंड आटोमोबाइल ईडीबल ऑयल, माइनिंग आदि पर फोकस रहेगा।
गिरिराज खंडेलवाल ने कहा कि वे राजस्थान में टूरिज्म सेक्टर की खूबियों पर ईस्ट अफ्रीकी देशों के लोगों से चर्चा करेंगे। राजस्थान जैसे किले, हवेलियां, बावड़ियां, पहाड़, धोरे, झीलें, लोक संस्कृति पूरी दुनिया में कहीं नहीं है। यूरोपीय और अमेरिकी पर्यटक बड़ी संख्या में राजस्थान आते हैं।
अफ्रीकी पर्यटकों की भी तादाद बढ़े इस पर उनका फोकस रहेगा। इसके साथ ही वे राजस्थान में जवाहरात, वस्त्र, खनिज, कृषि उघोग की खूबियों के साथ ही यहां आईटी, इंफ्रास्ट्रक्चर, मेडिकल एवं एज्युकेशन सेक्टर में हुई प्रगति की भी जानकारी देंगे।
राजस्थान और ईस्ट अफ्रीकी देशों में व्यापारिक एवं सांस्कृतिक संबंध प्रगाढ़ होने की असीम संभावनाएं हैं। इससे पहले गिरिराज खंडेलवाल फोर्टी के प्रतिनिधिमंडल में दुबई ट्रेड एक्सपो में भी भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement