Advertisement
कांग्रेस देश की समस्या है, इसे उखाड़ फेंकने का काम किया जाएगा : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज देश में अन्य कोई समस्या नहीं, समस्या तो देश में कांग्रेस बनी है। प्रदेश में सपा और बसपा बनी हुई है। उन्होंने सपा पर तंज कसते हुए कहा कि आज प्रदेश की जनता कहती है कि सपा का मतलब है 'जिस गाड़ी में सपा का झंडा तो समझो उसमें बैठा है कोई गुंडा'। कानपुर में मेट्रो का संचालन शुरू करने प्रधानमंत्री आए तो सपा के कार्यकर्ता दंगा भड़काने की साजिश कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि आप लोगों को याद होगा कि 2005 में जब रामसेतु को तोड़ने की बात हुई तो केन्द्र में कांग्रेस की सरकार थी। उस समय सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल करते हुए कहा था कि राम का कोई अस्तित्व नहीं है।
योगी बोले, हम लोग ऐसे लोगों को कैसे स्वीकार कर सकते हैं। हमारी सरकार जनता का काम कर रही है और आस्था के सम्मान का भी काम कर रही है। क्या यह सपा और बसपा और कांग्रेस कर पाती। जो राम और कृष्ण को ही काल्पनिक कह चुके थे, वह क्या मंदिर बनाते। रामभक्तों पर गोली चलाने वाले क्या राममंदिर बनाते।
उन्होंने सपा, बसपा और कांग्रेस पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि यह दल भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुके हैं।
योगी ने कहा कि प्रदेश अब देश और दुनिया के सामने सीना तानकर आगे बढ़ रहा है। यह जनविश्वास यात्रा उत्तर प्रदेश को नम्बर एक बनाने के लिए आपके सामने आई है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
रायबरेली
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


