Advertisement
कांग्रेस महाभ्रष्ट पार्टी है और हेमंत सोरेन ने उसी से भ्रष्टाचार, परिवारवाद, तुष्टिकरण सीखा : जेपी नड्डा

झारखंड मुक्ति मोर्चा पर आदिवासी समुदाय को झांसा देने और परिवार के बाहर के आदिवासियों को अपमानित करने का आरोप लगाते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि जब जेएमएम आदिवासी अस्मिता की बात करता है, तो उसकी अस्मिता सिर्फ अपने परिवार तक ही सीमित रह जाती है। क्या चंपई सोरेन आदिवासी नहीं थे, क्या सीता सोरेन आदिवासी नहीं हैं, उन्हें अपमानित क्यों किया गया?
जेपी नड्डा ने हाल में हुए लोकसभा चुनाव परिणाम के लिए झारखंड के लोगों का आभार जताते हुए कहा कि इंडी अलायंस के तमाम झूठे प्रचारों के बावजूद एनडीए को यहां जीत हासिल हुई और नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बने। आपको याद रखना होगा कि अगर आदिवासियों के हित की रक्षा किसी ने की है या करेगी, तो वह अकेली भाजपा है। नरेंद्र मोदी देश के ऐसे पहले प्रधानमंत्री हैं, जो भगवान बिरसा मुंडा के गांव गए। उनके गांव की मिट्टी को नमन किया। एक आदिवासी बेटी को देश का राष्ट्रपति बनाया गया।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


