Congress government and the organization once again vis-a-vis -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कांग्रेस सरकार और संगठन एकबार फिर आमने- सामने

khaskhabar.com: शनिवार, 03 दिसम्बर 2016 3:29 PM (IST)
कांग्रेस सरकार और संगठन एकबार फिर आमने- सामने
शिमला। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार और संगठन एक बार फिर से आमने- सामने हो गए हैं। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह इस बार शिमला जिला ग्रामीण और मंडी जिला अध्यक्षों को हटाए जाने से नाराज हैं। कुछ समय पूर्व संगठन में सचिवों की नियुक्तियों को लेकर भी घमासान हुआ था। इसमें भी वीरभद्र सिंह ने कड़े तेवर अख्तियार करते हुए अपनी नाराजगी जताई थी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी में हुए ताजा फेरबदल के बाद मुख्यमंत्री के निशाने पर एक बार फिर पार्टी के वरिष्ठ नेता आ गए हैं। जिला शिमला ग्रामीण कांग्रेस व जिला मंडी कांग्रेस के अध्यक्षों की छुट्टी होने से संगठन में माहौल गरमाया हुआ है। वीरभद्र सिंह ने इस बारे में साफ कर दिया कि यह फेरबदल उन्हें विश्वास में लिए बिना हुआ है। केहर सिंह खाची को सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री विद्या स्टोक्स ने ही शिमला ग्रामीण कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया था और स्टोक्स की वजह से ही उन्हें पद से हटाया गया है। इसी तरह से स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने पूर्ण ठाकुर को मंडी जिला कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया था और अब उन्होंने ही उन्हें इस पद से हटाया है। वीरभद्र सिंह शनिवार को शिमला में एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि- ‘मैं जोड़ने वालों में से हूं, हटाने वालों में से नहीं।’ उन्होंने दो टूक कहा कि प्रदेश कांग्रेस में जो फेरबदल किया गया, वह उनके नोटिस में नहीं लाया गया। मुख्यमंत्री के इन तेवरों से प्रदेश कांग्रेस में एकबार फिर घमासान मचने के आसार नजर आने लगे हैं। जानकारों के अनुसार केहर सिंह खाची को जिला शिमला ग्रामीण कांग्रेस के अध्यक्ष पद से हटाने की भूमिका पहले ही बांध ली गई थी। आईपीएच मंत्री विद्या स्टोक्स के अलावा शिमला जिला के दो विधायकों व कांग्रेस के कुछ वरिष्ठ नेता केहर सिंह खाची की कार्यप्रणाली से नाखुश थे और उन्होंने इस बारे में काग्रेस की प्रदेश प्रभारी अंबिका सोनी को भी अवगत करवा दिया था। कहा जा रहा है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने संगठन में फेरबदल को लेकर पिछले दिनों कांग्रेस आलाकमान से भी चर्चा की थी। इसके बाद ही जिला अध्यक्षों को हटाने के लिए हरी झंडी मिली। खास खबर Exclusive : लुटेरे की इस गैंग के शातिर तरीके से अफसर भी खा गए धोखा

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement