Advertisement
कांग्रेस ने दी हिंसा जबकि मोदी ने सुनिश्चित की तरक्की - भाजपा महासचिव का बयान

करतारपुर साहिब कॉरिडोर खोलने के मोदी सरकार के फैसले पर संगत के बीच लड्डू बांटकर जश्न मनाते हुए चुग ने कहा कि प्रधानमंत्री के इस फैसले की वजह से त्रद्धालु पाकिस्तान स्थित ननकाना साहिब गुरूद्वारे जाकर श्रद्धा और उत्साह के साथ प्रकाश पर्व मना पाएंगे। चुग ने दावा किया कि पीएम नरेंद्र मोदी के हाथों में ही पंजाब सुरक्षित है।
आपको बता दें कि , पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू पहली बार करतारपुर साहिब कॉरिडोर के खुलने का श्रेय अपने आपको देते हैं, अकाली दल भी अपनी भूमिका को लेकर दावे करता रहता है, लेकिन भाजपा पहली बार भी इस कॉरिडोर के खुलने का श्रेय पीएम मोदी को देती है और इस बार भी प्रधानमंत्री को ही दे रही है। हालांकि भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग ने जिन तीखे शब्दों के साथ कांग्रेस पर निशाना साधा है उससे यह साफ नजर आ रहा है कि कांग्रेस और भाजपा के बीच जारी यह जुबानी जंग फिलहाल तो थमने वाली नहीं है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


