Congress first list released in Uttarakhand -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:56 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

उत्तराखंड: कांग्रेस ने 63 सीटों पर उतारे उम्मीदवार

khaskhabar.com: रविवार, 22 जनवरी 2017 4:22 PM (IST)
उत्तराखंड: कांग्रेस ने 63 सीटों पर उतारे उम्मीदवार
देहरादून। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव एक ही चरण में होंगे। यहां एक साथ 15 फरवरी को वोटिंग होगी। कांग्रेस ने उत्तराखंड में विधानसभा चुनावों के मद्देनजर अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस ने पहली लिस्ट में 70 में से 63 पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है। 7 सीटों पर कांग्रेस की चुनाव समिति की बैठक में आम सहमति न बनने के कारण घोषणा नहीं की जा सकी। लिस्ट में सबसे खास बात यह है कि मौजूदा मुख्यमंत्री हरीश रावत दो जगह से चुनाव लडऩे की तैयारी में हैं। हरीश रावत इस बार हरिद्वार ग्रामीण और किछा से चुनाव लड़ेंगे। टिकट बंटवारे से नाराज कुछ समर्थकों ने देहरादून दफ्तर पर तोडफ़ोड़ भी की है।
जानकारी के मुताबिक कांग्रेस में 42 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नामों पर कोई असमंजस नहीं था। बाकी बची 28 में से आधी सीटों पर बागियों की वजह से असमंजस था।

[@ सावधान हो जायें अब भ्रस्ट अफसर]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement