Advertisement
कांग्रेस ने पहले पंजाब को बांटा, अब देश को बांटना चाहती है : स्मृति ईरानी

शराब घोटाले को लेकर आप सरकार पर हमला बोलते हुए ईरानी ने केजरीवाल और उनकी पार्टी के नेताओं पर भ्रष्टाचार में डूबे होने का आरोप लगाया। उन्होंने राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल का मामला भी उठाया और इसे आप सरकार खासकर दिल्ली के मुख्यमंत्री के चेहरे पर कलंक बताया। अपने भाषण में उन्होंने 80 करोड़ भारतीयों को मुफ्त राशन के माध्यम से गरीबों की मदद करने के अलावा किसानों और सड़क-रेल बुनियादी ढांचे की बेहतरी के प्रयासों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के योगदान पर भी प्रकाश डाला।
केंद्रीय मंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि संगठन ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि श्री आनंदपुर साहिब की पवित्र धरती पर आकर मुझे बहुत खुशी हुई है जिसके लिए मैं भगवान का धन्यवाद् करती हूँ। उन्होंने रैली की सफलता के लिए गढ़शंकर की भाजपा नेता निमिषा मेहता की सराहना की। रैली के दौरान मौजूद लोगों ने कई बार 'भारत माता दी जय, जय श्री राम और बोले सो निहाल के नारे लगाए।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


