Congress drew indignation rally against Notbandi-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:39 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कांग्रेस ने नोटबंदी के विरोध में निकाली आक्रोश रैली

khaskhabar.com: गुरुवार, 24 नवम्बर 2016 7:19 PM (IST)
कांग्रेस ने  नोटबंदी के विरोध में निकाली आक्रोश रैली
जालोर। केंद्र सरकार की ओर से विमुद्रीकरण के कारण देश की जनता के लिए उपजी मुश्किलों के मद्देनजर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार गुरुवार को राजीव गांधी भवन में कांग्रेस की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिलाध्यक्ष डॉ. समरजीतसिंह ने कहा कि इस तरह के अचानक विमुद्रीकरण के कारण अब तक 80 से ज्यादा लोगों की सदमे से मौते हो चुकी है, लेकिन सरकार कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। देश के सभी एटीएम में पैसे नहीं है ,और बैंकों में नोटों की उपलब्धता नहीं होने के कारण लोगों को आर्थिक परेशानी उठानी पड़ रही है। पूर्व मंत्री रतन देवासी, पूर्व विधायक रामलाल मेघवाल, प्रभारी रूपेशकान्त व्यास, सह प्रभारी सोमेंद्र गुर्जर, इंदरसिंह देवड़ा, प्रवक्ता योगेन्द्रसिंह कुम्पावत, पूर्व जिलाध्यक्ष नैनसिंह राजपुरोहित ने भी विचार व्यक्त किए। इसके बाद जिलाध्यक्ष के नेतृत्व मे कार्यकत्र्ताओं ने बीजेपी सरकार के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए राजीव गांधी भवन से विभिन्न मार्गों से होते हुए कलेक्टर कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला। इस दौरान विरोध प्रदर्शन कर कलेक्टर को सरकार के नाम 11 सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस मौके पूर्व सांसद पारसाराम मेघवाल, सवाराम पटेल, युकां अध्यक्ष आमसिह परिहार, सीवीएस प्रदेश महासचिव टीकमाराम भाटी, मोतीसिंह निबलाना, रमेश सोलंकी, इसराराम, भरत मेघवाल, सोहनसिंह देवड़ा, शंकरसिह राठौड़, धीरज गुर्जर, महेंद्र सोनगरा, फूलाराम देलदारी, विकाश मांजू सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे। अब एप आपको बताएगा कहां है शौचालय

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement