उन्होंने कहा,हम पाकिस्तान पर लगभग पूरी तरह आर्थिक प्रतिबंध लगाने की मांग
करते हैं।
हमारे सुरक्षा हालात पर चर्चा करने और पाकिस्तान को आतंकवादी देश घोषित
करने के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाना चाहिए।
सिंघवी ने कहा कि सरकार ने
केवल जुमलों और बयानबाजी करके जवाब दिया है और कोझिकोड में प्रधानमंत्री का
भाषण रणनीतिक अस्पष्टता प्रदर्शित करता है। भारत कमजोर दिखाई दे रहा है और
पाकिस्तान को ठोस जवाब नहीं दे सका है। उन्होंने सरकार पर निशाना साधते
हुए कहा,हम नहीं चाहते कि रणनीतिक संशय पैदा हो, भारत हास्य का पात्र बने।
दुनिया यह नहीं सोच ले कि भारत की राजनीतिक रणनीति उद्देश्यविहीन है।
उद्देश्यविहीन राजनीतिक रणनीति कभी रणनीतिक संयम का पर्याय नहीं होती।