राहुल गांधी से मिलने के बाद CM गहलोत बोले, हमारे विचारों पर देंगे ध्यान
khaskhabar.com: सोमवार, 01 जुलाई 2019 6:33 PM (IST)
कांग्रेस अध्यक्ष की यह मुलाकात लोकसभा चुनावों में भारी हार के बाद
पार्टी में बड़े स्तर पर इस्तीफों के बीच हुई है। बैठक से पहले मुख्यमंत्री अशोक
गहलोत ने ट्वीट कर बताया कि सभी मुख्यमंत्री राहुल गांधी के साथ एकजुटता
प्रदर्शित करेंगे। कांग्रेस नेताओं के एक समूह ने राहुल गांधी के साथ
एकजुटता के प्रदर्शन में अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। राहुल गांधी ने
लोकसभा चुनावों में हार के बाद अध्यक्ष पद छोड़ने के निर्णय की घोषणा की है
लेकिन पार्टी चाहती है कि वह पद पर बने रहें। आपको बताते जाए कि कांग्रेस
को लोकसभा में सिर्फ 52 सीटों पर जीत मिली है।