Congress big attack on BJP-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रणदीप सुरजेवाला बोले, BJP राष्ट्रवाद के नाम पर राजनीतिक रोटियां सेंक रही है

khaskhabar.com: रविवार, 28 अप्रैल 2019 9:12 PM (IST)
रणदीप सुरजेवाला बोले, BJP राष्ट्रवाद के नाम पर राजनीतिक रोटियां सेंक रही है
जयपुर। कांग्रेस ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके भाजपा की सरकार और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमला बोलते हुए 15 प्रश्न पूछे हैं। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने बताया कि सीआरपीएफ पर पुलवामा हमले के बाद पूरा देश सदमे में था, उस दौरान प्रधानमंत्री जी चाय-पकौडे का लुत्फ उठा रहे थे। सुरजेवाला ने आगे बताया कि प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रवाद के नाम पर राजनीतिक रोटियां सेंकने का काम कर रहे हैं। राष्ट्रवाद को चुनावी औजार बना रहे हैं। सुरजेवाला ने मोदी सरकार से पन्द्रह सवाल पूछते हुए कहा कि यह सही नहीं है कि 57 सालों में देश का सबसे कम सुरक्षा बजट रखा गया है। मोदी सरकार के कार्यकाल में आठ बड़े आतंकी हमले हुए हैं। इनके ही कार्यकाल में चीन ने हमारी पोस्ट पर कब्जा करके बैठ गया। संसद की रिपोर्ट के अनुसार सेना के पास धन नहीं है। इनके कार्यकाल में ही शहीद परिवारों की ओर से सैनिक कैंटिन से घरेलू समान खरीदने पर नियम लगा दिए गए सहित पन्द्रह प्रश्न पूछे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement