कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने बताया कि महर्षि सोमवार को संसद
में राफेल करार पर रिपोर्ट पेश करने वाले हैं। महर्षि 24 अक्टूबर 2014 से
लेकर 30 अगस्त 2015 तक वित्त सचिव थे और इसी दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र
मोदी 10 अप्रेल 2015 को पैरिस गए और राफेल करार पर दस्तखत की घोषणा की।
वित्त मंत्रालय इन वार्ताओं में महत्वूपर्ण भूमिका अदा करता है। अब स्पष्ट
है कि राफेल करार राजीव महर्षि के इस कार्यकाल में हुआ। अब वे सीएजी के पद
पर हैं। हम 19 सितंबर, 2018 और चार अक्टूबर, 2018 को उनसे मुलाकात की। वे
अपने ऊपर जांच थोडे ही करेंगे।