Advertisement
कांग्रेस ने हमेशा किया दलितों का अपमान, छीने अधिकार और पहुंचाई ठेस : भाजपा

भाजपा ने आरोप लगाया कि एक तरफ जहां कांग्रेस दलितों का मसीहा बनने का ढकोसला कर रही है, वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों द्वारा शासित राज्यों - राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, कर्नाटक और तमिलनाडु में दलितों का अपमान किया जा रहा है।
भाजपा ने यह भी आरोप लगाया है कि इन राज्यों में दलितों के हक मारे जा रहे हैं और उनके आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाई जा रही है। जो कांग्रेस अपने दलित नेताओं का साथ नहीं दे सकती वो भला दलित समाज का साथ कैसे दे सकती है? कांग्रेस ने कर्नाटक में तुष्टिकरण की राजनीति और एक विशेष वर्ग के लोगों को खुश करने के लिए अपने दलित विधायक तक को अकेला छोड़ दिया था, टिकट तक नहीं दिया।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


