congress accuses jaitely for giving misinformation in parliament on lokpal issue-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

लोकपाल:जेटली ने किया गुमराह:कांग्रेस

khaskhabar.com: बुधवार, 05 अप्रैल 2017 6:21 PM (IST)
लोकपाल:जेटली ने किया गुमराह:कांग्रेस
नई दिल्ली। कांग्रेस ने बुधवार को वित्त मंत्री अरूण जेटली के खिलाफ लोकपाल की नियुक्ति के मुद्दे पर लोकसभा को गुमराह करने के लिए विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव पेश किया। कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने आरोप लगाया कि वित्त मंत्री ने यह कहकर सदन को गुमराह किया है कि लोकपाल संशोधन संसदीय समिति के पास लंबित है, इसलिए सरकार लोकपाल की नियुक्ति में जरूरी बदलाव नहीं कर सकती। लोकपाल और लोकायुक्त अधिनियम 2013 के अनुसार, लोकसभा में विपक्ष का नेता लोकपाल चयन समिति का सदस्य होगा। इस समय लोकसभा में विपक्ष का कोई नेता नहीं है जिसके कारण लोकपाल की नियुक्ति के लिए संशोधन जरूरी है। वेणुगोपाल ने 29 मार्च को लोकसभा में यह मुद्दा उठाया था। तब, जेटली ने कहा था,स्थायी समिति के पास संशोधन लंबित है। स्थायी समिति की रिपोर्ट जल्दी से आने दीजिए, फिर हम उस पर अमल करेंगे। वेणुगोपाल ने बुधवार को कहा कि उन्होंने एक विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव दाखिल किया है क्योंकि मंत्री ने सदन को गुमराह किया है। उन्होंने कहा, वित्त मंत्री ने कहा था कि विधेयक स्थायी समिति के पास लंबित है, लेकिन यह सच नहीं है। मंत्री ने सदन को गुमराह किया है, इसलिए मैं विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव लाना चाहता हूं।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement