नई दिल्ली। कांग्रेस ने शनिवार को मांग की कि आम आदमी पार्टी सरकार में
सार्वजनिक कोष का इस्तेमाल निजी उद्देश्यों के लिए करने के जिम्मेदार लोगों
के खिलाफ सीबीआई एक प्राथमिकी दर्ज करे।
कांग्रेस की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष अजय माकन ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन
में कहा कि दिल्ली में आप सरकार के शासनकाल में विज्ञापन पर खर्च की जा
रही धनराशि पूर्व की सरकारों की तुलना में 14.5 गुना अधिक हो गई है।
कांग्रेस ने अरविंद केजरीवाल सरकार पर सार्वजनिक धन का उपयोग आम आदमी
पार्टी की राजनीतिक गतिविधियों पर करने का भी आरोप लगाया।