Congratulations to Haji Pathan-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हाजी पठान को दी मुबारकबाद

khaskhabar.com: बुधवार, 19 जुलाई 2023 8:19 PM (IST)
हाजी पठान को दी मुबारकबाद
- मक्का मदीना में भारतीयों का होना गर्व की बात -खान भीलवाड़ा । रिटायर्ड अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं मुस्लिम महापंचायत के संस्थापक सदस्य, वरिष्ठ पदाधिकारी मोहम्मद फारुख खान पठान ने कहां की खाना ए काबा की सरजमी पर जाने वाले मुस्लिम भारतीयों की परस्पर मौजूदगी देखकर वहां गर्व की अनुभूति होती है क्योंकि दुनिया भर से आने वाले लाखों हज यात्रियों के बीच भारतीयों के गले में पड़ा तिरंगा रिबिन और पीठ पर लगा देश के राष्ट्रीय ध्वज का चिन्ह भारत के विभिन्न प्रदेशों से आए समस्त हाजियों को मक्का मदीना की सर जमी पर राष्ट्रीयता के एक सूत्र में बांध देता है वहां किसी भी अनजान भारतीय हज यात्री को देखकर अपनेपन का एहसास होता है, उन्होंने कहा कि मैं बहुत किस्मत वाला इंडियन हूं जो मुझे तीन बार हज और तीन बार उमराह करने का मौका मिल चुका है, 6ठी बार की सफल यात्रा के बाद लौटे हाजी पठान का गुलपोशी के साथ इस्तकबाल किया गया, इस मौके पर मुस्लिम महापंचायत के सदर एवं रिटायर्ड नगर परिषद कमिश्नर हाजी रुस्तम अली शेख, प्रधान महासचिव शहजाद खान, सचिव आरिफ मोहम्मद मेवाफरोश उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement