conference of collector and SP started in jaipur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:06 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कलक्टर टीम लीडर की भूमिका निभाएं- मुख्यमंत्री

khaskhabar.com: गुरुवार, 24 नवम्बर 2016 6:13 PM (IST)
कलक्टर टीम लीडर की भूमिका निभाएं- मुख्यमंत्री
जयपुर। मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने कहा है कि राज्य सरकार ने बीते तीन सालों में राजस्थान को अग्रिम पंक्ति का राज्य बनाने के लिए नीतिगत सुधारों की जो पहल की है उसका लाभ आमजन तक पहुंचाने के लिए जिला कलक्टर अपने-अपने जिलों में टीम लीडर की भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने प्रदेश के आम नागरिक के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए समर्पित भाव से प्रयास किए हैं, अब हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं एवं नवाचारों का पूरा फायदा हर आमजन को मिले।मुख्यमंत्री गुरूवार को मुख्यमंत्री कार्यालय के कन्वेंशन हॉल में चार दिवसीय कलक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रही थीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि रोजमर्रा के कार्याें के लिए सरकार और आमजन के बीच आपसी संवाद को और आसान कैसे बनाया जाये, इसके लिए जिला प्रशासन को अधिक तत्परता एवं सजगता से काम करना होगा।श्रीमती राजे ने कहा कि सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं रोजगार हमारे लिए सुशासन के महत्वपूर्ण स्तम्भ हैं। इसलिए हमें मूलभूत सुविधाओं एवं आर्थिक विकास के माध्यम से सामाजिक विकास के अपने विजन के अनुरूप अब तक हुई प्रगति का आंकलन भी करना होगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों के तौर-तरीकों एवं आचार-व्यवहार से सरकार की छवि उभरकर सामने आती है। इसलिए उन्हें अपने कार्य स्थल एवं कार्य प्रणाली को साफ-सुथरा, संवेदनशील एवं व्यवस्थित रखना चाहिए। श्रीमती राजे ने कहा कि आमतौर पर जिलों में लोग ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज, कलेक्ट्रेट, राजस्व, स्वायत्त शासन, पुलिस, बिजली से संबंधित काम लेकर अधिक आते हैं तो ऐसे में जिला कलक्टर अपने जिलों में लम्बित जनअभाव अभियोगों का ठीक से विश्लेषण करवाएं। यह पता लगाएं कि लोगों को किन विभागों से जुडे़ मामलों में सर्वाधिक राहत की जरूरत है। इसके बाद उचित रणनीति बनाकर संबंधित विभागीय अधिकारियों को उस पर काम करने के लिए निर्देशित करें। श्रीमती राजे ने कहा कि पंचायत स्तर पर आयोजित किए जा रहे पं. दीनदयाल उपाध्याय पंचायत जनकल्याण शिविरों में प्रभारी अधिकारी एवं अन्य जिम्मेदार अधिकारी समय पर पहुंचंे तथा पूरे समय उपस्थित रहें, ताकि आमजन को प्रभावी ढंग से राहत पहुंचाई जा सके। उन्होंने कहा कि पंचायतों को विभिन्न योजनाओं में उपलब्ध कराई गई कुल राशि के बारे में ठीक से प्रचार-प्रसार किया जाये।

1/5
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement