Advertisement
बरसात से पहले अतिरिक्त संसाधन लगाकर पूरा कराएं सीवरेज-ड्रेनेज का कार्यः जिला कलेक्टर

जिला कलेक्टर ने अनाह गेट के पास नाला निर्माण कार्य का निरीक्षण कर 30 जून तक कार्य पूरा कराने के निर्देश दिये। सर्किल पर अतिरिक्त व्यास को हटाकर सर्किल का पुननिर्माण का प्लान बनाने के निर्देश दिये ताकि यातायात सुव्यवस्थित चल सके। निरीक्षण के समय बीडीए के अधिकारियों ने बताया कि एक तरफ का कार्य लगभग 70 प्रतिशत पूरा हो गया है जिसको पूरा होने के दूसरी तरफ नाले की खुदाई की जायेगी।
उन्होंने सर्किल को दोनों तरफ बनाये गये अस्थाई लिंक रोडों पर डामरीकरण कराने के निर्देश दिए। हीरादास तोप सर्किल के पास नाला निर्माण के उपर से डाली जा रही भूमिगत विद्युत लाईन के कार्य पर नाराजगी व्यक्त करते हुये उन्होंने निर्देश दिये कि केबिलों को इस तरह व्यवस्थित किया जाये कि नाले के पानी का प्रवाह प्रभावित नहीं हो। उन्होंने जघीना गेट के पास सीएफसीडी के ड्रेन निर्माण कार्य का निरीक्षण किया तथा अतिरिक्त संसाधन लगाकर पूर्ण गति से कार्य पूरा करने के निर्देश दिये।
उन्होंने आरयूआईडीपी के चल रहे कार्यों का रणजीत नगर में निरीक्षण किया जहॉ कॉलोनियों में पाईप लाईन डालने के कार्य को गति देते हुये रोड मरम्मत कार्य भी साथ-साथ कराने के निर्देश दिये। उन्होंने रणजीत नगर मुख्य सडक मार्ग का निरीक्षण कर कार्य पूर्ण के साथ ही मोटरेवल सडक तैयार करने के निर्देश दिये ताकि आवागमन में आमजन को परेशानी नहीं हो।
इस अवसर पर आयुक्त नगर निगम श्रवण विश्नोई, बीडीए के अधीक्षण अभियंता योगेश माथुर, अधिशाषी अभियंता डीपी शर्मा, बहादुर सिंह, नगर निगम के विनोद चौहान, राजुल शर्मा सहित संबंधित अभियंताओं की टीम उपस्थित रही।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
भरतपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


