Complaints related to income verification in PPP will be settled in 2 months: Chief Minister-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:25 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पीपीपी में आय सत्यापन से संबंधित शिकायतों का 2 माह में किया जाएगा निपटाराः मुख्यमंत्री

khaskhabar.com: शनिवार, 24 जून 2023 6:26 PM (IST)
पीपीपी में आय सत्यापन से संबंधित शिकायतों का 2 माह में किया जाएगा निपटाराः मुख्यमंत्री
चंडीगढ़। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहाकि परिवार पहचान-पत्र के तहत आय सत्यापन से संबंधित प्राप्त नागरिकों की शिकायतों का आगामी 2 माह में निपटारा कर दिया जाएगा। इसके लिए अतिरिक्त जिला उपायुक्तों (एडीसी) को ओवर राइडिंग पॉवर दी गई है कि वे दस्तावेजों के आधार पर आय को सत्यापित करके पीपीपी में दर्ज आय को अपडेट कर सकते हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल जो हरियाणा परिवार पहचान प्राधिकरण (एचपीपीए) के चेयरमैन भी हैं, आज यहां प्राधिकरण की 5वीं बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। सीएम ने निर्देश दिए कि पीपीसी से संबंधित डाटा अपडेशन के लिए अतिरिक्त जिला उपायुक्त सहित संबंधित हितधारकों की संयुक्त ट्रेनिंग कराई जाए ताकि डाटा अपडेशन का कार्य जल्द से जल्द पूरा किया जा सके। बैठक में बताया गया कि राज्य में अब तक 67 लाख से अधिक परिवार पीपीपी के साथ पंजीकृत हैं और सत्यापन, सुधार मॉड्यूल, शिकायत निवारण आदि की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए विभिन्न विकल्प बनाए गए हैं ताकि आवेदक को सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि परिवार पहचान-पत्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। हरियाणा पहला प्रदेश है जिसने इस प्रकार की अनूठी पहल शुरू की है। इससे सरकार की 500 से अधिक योजनाओं व सेवाओं जैसे राशन कार्ड, पेंशन, चिरायु हरियाणा, ई-फर्द, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र इत्यादि का लाभ नागरिकों को उनके घर द्वार पर मिल रहा है और उन्हें पहले की तरह सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ते हैं।
पीपीपी से संबंधित 8.18 लाख शिकायतें निपटाईः
मनोहर लाल ने बताया कि पीपीपी से संबंधित नागरिकों की शिकायतों के निपटान के लिए उचित व्यवस्था बनाई है। अभी तक 8 लाख 64 हजार शिकायतों प्राप्त हुई हैं, जिनमें से 8 लाख 18 हजार से अधिक शिकायतों का निपटान किया जा चुका है। इसके अलावा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि शिकायतकर्ता से फीडबैक लिया जाए कि वे शिकायतों के समाधान से कितना संतुष्ट हैं।
इस अवसर पर मुख्य सचिव संजीव कौशल, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव डी. एस. ढेसी, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजेश खुल्लर, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव और नागरिक संसाधन सूचना विभाग के प्रधान सचिव वी उमाशंकर, हरियाणा परिवार पहचान प्राधिकरण के डिप्टी चेयरपर्सन बी के गैरोला, हरियाणा परिवार पहचान प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विकास गुप्ता सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement