compassionate appointment in Jaipur Discom-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:03 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जयपुर डिस्कॉम में 12 को अनुकंपा नियुक्ति

khaskhabar.com: बुधवार, 12 अप्रैल 2017 10:19 PM (IST)
जयपुर डिस्कॉम में 12 को अनुकंपा नियुक्ति
जयपुर। जयपुर विद्युत वितरण निगम ने बुधवार को आदेश जारी कर निगम के मृतक कर्मचारियों के 12 आश्रितों को अनुकंपात्मक आधार पर परिवीक्षाधीन प्रशिक्षणार्थी के रूप में विभिन्न पदों पर नियुक्ति दी है। सभी को अपने पदस्थापित स्थान पर आदेश जारी होने की तिथि से एक माह में कार्यग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। जयपुर विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक अनिल कुमार बोहरा ने बताया कि निगम द्वारा मृतक कर्मचारियों के आश्रितों के नियुक्ति प्रकरणों का त्वरित निस्तारण करते हुए कनिष्ठ लिपिक के पद पर 2 को, उपभोक्ता शिकायत लिपिक के पद पर 3 को, सहायक प्रथम के पद पर एक, सहायक द्वितीय के पद पर 3 एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर 3 को नियुक्ति दी गई है। आदेश के अनुसार अनिता कुमारी एवं मधुबाला को कनिष्ठ लिपिक, सचिन शर्मा, बजरंग सहाय वर्मा, ओमप्रकाश महावर को उपभोक्ता शिकायत लिपिक, मुनव्वर बैग को सहायक प्रथम, मनोज कुमार शर्मा, इमरान अहमद, सत्यनारायण नायक को सहायक द्वितीय एवं भंवर कला बाई मीना, रेणु नागर एवं सीमा देवी को चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पद पर नियुक्ति दी गई है। सभी को दो वर्ष की परिवीक्षाकाल अवधि पर अस्थायी नियुक्ति दी गई है। परिवीक्षाकाल अवधि में इनको नियत मासिक पारिश्रमिक देय होगा तथा परिवीक्षाकालावधि सफलतापूर्वक पूरी करने पर इन्हें निर्धारित वेतनमान अनुज्ञाप्त किया जाएगा।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement