Community Marriage Conferences: An Excellent Solution to Avoid Extravagance-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

फिजूलखर्ची से बचने के लिए विवाह सम्मेलन एक बेहतर उपाय

khaskhabar.com: रविवार, 19 अप्रैल 2026 5:17 PM (IST)
फिजूलखर्ची से बचने के लिए विवाह सम्मेलन एक बेहतर उपाय
भरतपुर (रूपवास)। कस्बे के कौशल रिसोर्ट में सर्वधर्म सामूहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। रविवार को अक्षय तृतीया अखातीज पर विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिस में सभी धर्मों के जोड़ों ने भाग लिया। सम्मेलन को लेकर रिसोर्ट में प्रातः से ही गहमा गहमी शुरु हो गई। प्रातः दस बजे तक सभी नौ वर घोड़ी पर सवार होकर बैंड बाजों के साथ रिसोर्ट पर पहुंच गए। जहां वधु पक्ष ने उनका रीति-रिवाज अनुसार उनका स्वागत सम्मान किया। तत्पश्चात हिंदू वैवाहिक रीति रिवाज अनुसार कार्यक्रम शुरू हुए। आचार्यों ने विधिवत मंत्रोच्चारण कर जोड़ों को परिणय सूत्र में बांधा। वहीं सर्वधर्म कमेटी की ओर से जोड़ों को बाइक, टीवी, अलमारी, बैड, वाशिंग मशीन, शिलाई मशीन, कूलर आदि सामान दिया गया। इस दौरान पहुंचे जनप्रतिनिधियों व भामाशाहों ने वधुओं का गउदान किया। साथ ही कहा कि हम सभी को फिजूलखर्ची से बचने के लिए अपने बच्चों की शादियां सम्मेलनों में करनी चाहिए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement