communal tension in three areas in odisha Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:33 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ओडिशा के 3 इलाकों में सांप्रदायिक तनाव

khaskhabar.com: मंगलवार, 13 सितम्बर 2016 8:44 PM (IST)
ओडिशा के 3 इलाकों में सांप्रदायिक तनाव
गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए लोग जब अल्पसंख्यक बहुल इलाके नाला रोड से गुजर रहे थे,कुछ बदमाशों ने प्रतिमा पर ईंटें फेंकीं, जिसके बाद सोमवार देर रात राउरकेला में धारा 144 लगा दी गई। दोनों समुदाय के लोगों ने एक दूसरे पर पथराव किया, जिसके बाद हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस को बलप्रयोग करना पडा। घटना के बाद एक समूह ने एक कार में आग लगा दी और दो स्कूटरों को क्षतिग्रस्त कर दिया। बीते तीन दिन में सांप्रदायिक हिंसा को लेकर बालासोर जिले के सोरो कस्बे में भी कर्फ्यू लगा दिया गया। बालासोर के पुलिस अधीक्षक नीति शेखर ने कहा कि ईद के मद्देनजर, धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा को कई घंटे हटा लिया गया, लेकिन यह बुधवार सुबह तक लागू रहेगी। गत नौ अगस्त को गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो समुदायों के बीच झडप हो गई थी। केंद्रापाडा जिले के पत्तामुंडई कस्बे में प्रतिमा विसर्जन करते जाते वक्त अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों द्वारा मस्जिद के सामने लाउडस्पीकर तथा ढोल-नगाडे बजाने का विरोध करने के कारण हुए विवाद के बाद कर्फ्यू लगा दिया गया। केंद्रापाडा के पुलिस अधीक्षक नितिनजीत सिंह ने कहा,हालात नियंत्रण में हैं। इलाके में शांति बहाल करने के लिए हमने पर्याप्त संख्या में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की है। (आईएएनएस)

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement