भुवनेश्वर। ओडिशा के तीन जिलों में भगवान गणेश व अन्य देवताओं की प्रतिमा
विसर्जन के दौरान सांप्रदायिक तनाव के कारण प्रशासन ने इन इलाकों में धारा
144 लगा दी है। पुलिस ने मंगलवार को कहा कि सुंदरगढ जिले के राउरकेला में,
बालासोर जिले के सोरो में तथा केंद्रापाडा जिले के पातामुंडई में
सांप्रदायिक तनाव के कारण धारा 144 लगा दी गई है।
ईद-उल-अजहा के मद्देनजर, पर्याप्त
संख्या में सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है।
राज्य के पुलिस
महानिदेशक केबी सिंह ने कहा कि इन इलाकों में सांप्रदायिक सौहार्द बनाए
रखने के लिए पर्याप्त संख्या में सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है।
पुलिस उन बदमाशों के खिलाफ कडी कार्रवाई करेगी जो हुडदंग में शामिल थे।