Commissioner and councilor arrested-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:53 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रिश्वत लेते हुए नगर परिषद झुंझुनूं का कमिश्नर और पार्षद गिरफ्तार

khaskhabar.com: शुक्रवार, 24 मई 2019 1:52 PM (IST)
रिश्वत लेते हुए नगर परिषद झुंझुनूं का कमिश्नर और पार्षद गिरफ्तार
जयपुर । जयपुर एसीबी मुख्यालय सिटी सेकेंड की टीम ने झुंझुनूं में कार्रवाई करते हुए नगर परिषद झुंझुनूं के कमिश्नर विजय पाल सिंह और पार्षद मनोज को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है । एसीबी टीम दोनों आरोपियों से पूछताछ करने के साथ उनके आवास व व्यावसायिक स्थल की तलाशी ले रही है। एसीबी ने बताया कि एसीबी मुख्यालय से सिटी सेकंड की टीम को एक परिवादी ने शिकायत दी कि झुंझुनूं में जमीन पर प्लॉटिंग कराने की एवज में उससे नगर परिषद झुंझुनू का पार्षद मनोज की तरफ से चार लाख रुपए की मांग की जा रही है एसीबी टीम ने सत्यापन के समय परिवादी से 50,000 रुपए की राशि पार्षद मनोज को दिलवाई गई थी। रिश्वत के एक लाख रुपये के साथ पार्षद मनोज को और नगर परिषद झुंझुनू के कमिश्नर विजय पाल सिंह को एसीबी टीम ने गिरफ्तार किया है। रिश्वत की यह राशि पार्षद के माध्यम से ली गई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement