Commissioner Dr. KK Pathak will inaugurate-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:52 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जयपुर परिधान एक्सपो शनिवार से, आयुक्त उद्योग डॉ. पाठक करेंगे शुभारंभ

khaskhabar.com: शुक्रवार, 08 मार्च 2019 2:16 PM (IST)
जयपुर परिधान एक्सपो शनिवार से, आयुक्त उद्योग डॉ. पाठक करेंगे शुभारंभ
जयपुर। केन्द्र सरकार के एमएसएमई व राजस्थान के उद्योग विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 2 दिवसीय जयपुर परिधान एक्सपो का शनिवार को सुबह साढ़े ग्यारह बजे आयुक्त उद्योग डॉ. कृृष्णाकांत पाठक करेंगे। एमएसएमई-विकास संस्थान भारत सरकार के स्थानीय निदेशक एमके सारस्वत ने बताया कि जयपुर परिधान एक्सपो के दूसरे संस्करण का 9 व 10 मार्च, 2019 तक एमएसएमई विकास संस्थान 22 गोदाम परिसर में आयोजन किया गया है। एमएसएमई के स्थानीय निदेशक एमके सारस्वत ने बताया कि दो दिवसीय जयपुर परिधान एक्सपो में जयपुरी कुर्तियों के साथ ही एथेनिक-ट्रेडिशनल-वेडिंग वीयर, खादी परिधान आदि फैशन सामग्री उपलब्ध होगी। इस दो दिवसीय जयपुर परिधान एक्सपो में करीब 100 स्टॉलों में परिधानों के साथ ही टैक्सटाइल क्षेत्र में काम आने वाली मशीनरी, गारमेंट मेन्यूफैक्चरिंग कंपनियों, बुटिक होल्डर्स के लिए बायर सेलर मीट आदि भी आयोजित की जाएगी। इसके अलावा जाने माने डिजाइनर्स द्वारा फैशन शो भी आयोजित किए जाएंगे। उपनिदेशक एमएसएमई डीआई प्रदीप ओझा ने बताया कि जयपुर परिधान एक्सपो के दूसरे संस्करण में तकनीकी सत्रों में इस उद्योग के नवाचारों व भावी संभावनाओं पर मंथन होगा और बिजनस सत्र व स्टार्ट अप फेस्ट प्रतियोगिता भी आयोजित होगी। उन्होंने बताया कि गारमेंट इंडस्ट्री में जयपुर देश में अग्रणी है।
जयपुर टैक्सटाइल एंब्रोयडरी एसोसिएशन के महासचिव सत्येन्द्र गुप्ता, राजस्थानी टेक्नोलॉजी के राधेश्याम कुमावत, टैटली कुर्तीज के कुलप्रित सिंह हितेश ने बताया कि एक मोटे अनुमान के अनुसार जयपुर में लगभग एक लाख लोगों को इस क्षेत्र में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रोजगार उपलब्ध होने के साथ ही विदेशों में निर्यात में भी जयपुर की विशिष्ट पहचान है। उन्होंने बताया कि जयपुर परिधान एक्सपो की खास बात यह भी होगी कि इस क्षेत्र में काम कर रहे उद्यमियों के लिए आवश्यक मशीनरी, एसेसरीज और सपोर्ट सेवाएं उपलब्ध होगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement