Come learn Sindhi online and offline free training started-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:56 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आओ सिन्धी सिखें का ऑनलाईन व ऑफलाईन निःशुल्क प्रशिक्षण प्रारंभ

khaskhabar.com: रविवार, 03 सितम्बर 2023 5:18 PM (IST)
आओ सिन्धी सिखें का ऑनलाईन व ऑफलाईन निःशुल्क प्रशिक्षण प्रारंभ
-सिंध इतिहास व सिंधी भाषा सीखने के लिए ऑनलाईन जुड़े देश-विदेश से लोग अजमेर। आओ सिन्धी सिखें का ऑनलाईन व ऑफलाईन निःशुल्क प्रशिक्षण व सिंध से जुड़ी जानकारियां सिंध इतिहास एवं साहित्य शोध संस्थान द्वारा द्वितीय तल, अमरापुरा सेवा घर, 423 प्रगति नगर, खेल मैदान के सामने कोटड़ा पर प्रारंभ हुआ। सैंकड़ों की तादाद में देश विदेश से जुड़े व्यक्तियों ने जानी सिंध के इतिहास व भाषा की जानकारी। संस्थान के अध्यक्ष कंवल प्रकाश किशनानी ने बताया कि अचो त सिंधी सिखूं आओं सिंधी सीखें कक्षाऐं का छठा स्तर प्रारम्भ हुआ। जो प्रत्येक सप्ताह रविवार को पांच सत्र रहेगें, प्रत्येक सत्र 10 मिनिट का होगा।
सिंधी भाषा को सीखने के लिए मुहिम चलाई जा रही। जिसके तहत रीता चन्दीरामनी ने सिंधी अक्षरों को लिखना सिखाया सिखाया, मीना तेजवानी ने सिंधी में गिनती का ज्ञान कराया, लक्ष्मण चंदीरमानी ने विभिन्न सवाल जवाब के माध्यम से सिन्धी समाज के रिश्तों, रंग, सब्जियां, शरीर के अंगों इत्यादि को सिंधी भाषा में बोलना सिखाया और जानकारी दी। जया जगवानी ने झूलेलाल सांई पर आधारित समर्पित भजन उवो हथ मथे करें बच्चों ने गुनगुनाया व सिखाया, राजेश टेकचंदानी ने सूत्रधार की भूमिका अदा की। सभी देशवासियों को सिंधी प्रांत सभ्यता में महापुरुषों की महिमा जानने हेतु प्रेरित किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement