Colonel Rajyavardhan Rathore will construct a community building in Sundariyavas at a cost of ₹ 10 lakh-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ सुंदरियावास में ₹10 लाख की लागत से कराएंगे सामुदायिक भवन का निर्माण

khaskhabar.com: मंगलवार, 03 जून 2025 6:37 PM (IST)
कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ सुंदरियावास में ₹10 लाख की लागत से कराएंगे सामुदायिक भवन का निर्माण
जयपुर। राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री और झोटवाड़ा के भाजपा विधायक कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने सुंदरियावास, झोटवाड़ा में विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास (MLA-LAD) कोष से ₹10 लाख की लागत से एक सामुदायिक भवन के निर्माण की घोषणा की है। इस घोषणा पर क्षेत्रवासियों ने कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ की प्रशंसा करते हुए उनका हार्दिक आभार व्यक्त किया है। कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने इस पहल के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि यह सामुदायिक भवन सामाजिक, सांस्कृतिक और जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रमों के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा। उन्होंने बताया कि सामुदायिक भवन का निर्माण क्षेत्र के विकास और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के लिए अत्यंत आवश्यक है। कर्नल राठौड़ ने आगे कहा कि यह भवन लोगों को विभिन्न गतिविधियों और आयोजनों के लिए एक सुरक्षित एवं सुविधाजनक जगह प्रदान करेगा। इस सामुदायिक भवन में स्थानीय समुदाय के लिए बैठक कक्ष, आयोजन स्थल और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने विश्वास जताया कि इससे क्षेत्र के विकास में गति आएगी और सामाजिक आयोजनों का संचालन भी सुगम हो पाएगा। सभी उपस्थित लोगों ने इस पहल का गर्मजोशी से स्वागत किया और कर्नल राज्यवर्धन को धन्यवाद दिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement