College bans girls students wearing jeans -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:37 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कॉलेज का तुगलकी फरमान- छात्राओं के जींस पहनने पर रोक

khaskhabar.com: शनिवार, 22 अक्टूबर 2016 4:25 PM (IST)
कॉलेज का तुगलकी फरमान- छात्राओं के जींस पहनने पर रोक
तिरुवनंतपुरम। अब एक कॉलेज ने छात्राओं के लिए तुगलकी फरमान जारी किया है। इस तुगलकी फरमान के अनुसार अब इस कॉलेज की छात्राएं जींस लेगिंग्स और शॉर्ट टॉप्स नहीं पहन सकेगी। सरकार की ओर से संचालित त्रिवेंद्रम मेडिकल कॉलेज ने छात्राओं जींस, लेगिंग्स और शॉर्ट टॉप्स पहन कर क्लास में आने पर बैन लगा दिया गया है। इतना ही नहीं छात्राओं को यह भी निर्देश दिए गए हैं कि मरीज को देखते समय आवाज करने वाली ज्वेलरी भी नहीं पहन सकतीं। कॉलेज प्रिंसिपल की ओर से गुरुवार को एक सर्कुलर जारी किया गया है। इस सर्कुलर में कहा गया है कि छात्राएं चूडीदार या साडी पहन कर क्लास में आएं। साथ ही छात्राओं को बालों को बांधकर रखने के लिए भी कहा गया है। छात्राओं को कक्षा में साफ और सभ्य कपडे पहन कर आने के लिए कहा गया है। जींस, लेगिंग्स, शॉर्ट टॉप और चप्पल पहनकर आने पर रोक लगा दी गई है। कॉलेज के इस तुगलकी फरमान के बाद छात्राओं में रोष है। छात्राओं का कहना है कि उन्हें अपनी पसंद के कपडे पहनने की आजादी होनी चाहिए। छात्राओं ने कहा कि उन्हें कॉलेज ऐसे कपडे पहनने के लिए मजबूर नहीं कर सकते। यह भी पढ़े :खास खबर EXCLUSIVE : मुलायम ही चल रहे हैं चुनावी चौसर की चालें यह भी पढ़े :सिपाही ने नशे की हालत में ख़ाकी को किया शर्मसार, देखिए वीडियो

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement